खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूनम पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सांसद कंगना रनौत द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं Gen-Z युवाओं के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने अपने ज्ञापन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा प्रदर्शनरत छात्र-छात्राओं एवं देश के युवाओं के लिए कथित रूप से अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि समाज में भी गलत संदेश देता है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंच पर दिए गए अपने कथित बयान में Gen-Z पीढ़ी की परवरिश पर सवाल उठाते हुए उन्हें “गट्ठर छाप परवरिश” जैसी टिप्पणी से संबोधित किया। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की कथित टिप्पणी देश के युवाओं, छात्र-छात्राओं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है तथा सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के भी प्रतिकूल है।
Trending
- गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिकाः मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- कंगना रनौत की ‘गट्ठर छाप’ टिप्पणी पर रायपुर में बवाल: मानवाधिकार संगठन ने थाने में सौंपा ज्ञापन, FIR दर्ज करने की मांग
- सेवा सेतु से बैगा परिवार को मिला अंत्योदय राशन कार्ड
- रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भोग’ चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान
- महिला किसान शकुन्तला की मेहनत और नैनो डीएपी ने से उत्पादन में वृद्धि
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
- बस्तर में गणेशोत्सव की तैयारियाँ तेज: दंतेश्वरी मंदिर परिसर में मूर्तिकारों को मिलेगी दुकान लगाने की जगह, कलेक्टर ने दिया आश्वासन
- बीजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर: नदी-नाले उफान पर, 100 से अधिक गांवों का संपर्क कटा


