खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए बस्तर जिले के मूर्तिकारों और कलाकारों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि दंतेश्वरी मंदिर के सामने गणेश प्रतिमाओं के विक्रय के लिए तीन दिनों तक स्थान उपलब्ध कराया जाए। मूर्तिकारों ने कहा कि वर्षों से श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय परंपरा को देखते हुए इसी स्थान पर प्रतिमाओं का विक्रय होता रहा है।
इस साल भी उसी स्थान पर अनुमति दी जाए। कलेक्टर ने मांग को गंभीरता से सुना। कहा कि गणेश प्रतिमा विक्रय के लिए दंतेश्वरी मंदिर के सामने पूर्व निर्धारित स्थान या मंदिर के सामने स्थित मैदान में उचित व्यवस्था के साथ जगह दी जाएगी। आश्वासन के बाद कलाकारों और मूर्तिकारों में खुशी रही। इस दौरान प्रहलाद राजपूत, नंदलाल देवांगन, जागेश्वर कुम्भकार, पवन कुम्भकार, तरुण कुम्भकार, रामेश्वर कुम्भकार, रोमित कुम्भकार, विश्वनाथ कुम्भकार, गोपाल कुम्भकार, तृष्णा, संतोष, जय किशन, विजेंद्र, रामचंद्र, निकिल, यकबाल, मोहित, जीराखन, चंद्रेश, जितेंद्र, तुषार सहित बड़ी संख्या में कलाकार और मूर्तिकार मौजूद रहे।
Trending
- गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिकाः मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- कंगना रनौत की ‘गट्ठर छाप’ टिप्पणी पर रायपुर में बवाल: मानवाधिकार संगठन ने थाने में सौंपा ज्ञापन, FIR दर्ज करने की मांग
- सेवा सेतु से बैगा परिवार को मिला अंत्योदय राशन कार्ड
- रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भोग’ चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान
- महिला किसान शकुन्तला की मेहनत और नैनो डीएपी ने से उत्पादन में वृद्धि
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
- बस्तर में गणेशोत्सव की तैयारियाँ तेज: दंतेश्वरी मंदिर परिसर में मूर्तिकारों को मिलेगी दुकान लगाने की जगह, कलेक्टर ने दिया आश्वासन
- बीजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर: नदी-नाले उफान पर, 100 से अधिक गांवों का संपर्क कटा


