खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले अंर्तगत नक्सल प्रभावित रहे कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। संयुक्त सर्चिग अभियान के दौरान जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई है। सुरक्षा कारणों से विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में जवानों के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगातार डंप ढूंढने की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 40 से ज्यादा नक्सल डंप बरामद किया गया है।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को कांकेर पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान के तहत कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गटटाकाल-दरवीकोड़ो के घने जंगल में सर्चिग कर रही थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया गया। सुरक्षाबलों ने बरामद डंप से एक यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), एक देशी कट्टा, दो यूबीजीएल सेल, दो एके-47 राउंड, 14 नग 303 राइफल राउंड, 99 नग एसएलआर राउंड, 21 नग आठ एमएम राउंड, 23 नग नौ एमएम पिस्टल राउंड, दो एके-47 मैगजीन, एक एसएलआर मैगजीन, 10 नग बीजीएल सेल, 10 नग बीजीएल राउंड, 20 नग डेटोनेटर, 10 किलोग्राम बारूद, एक दूरबीन सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की। बरामद विस्फोटक सामग्री को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को मौके पर बुलाया गया। बीडीएस टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बीजीएल सेल, डेटोनेटर एवं बारूद को मौके पर ही निष्क्रिय कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


