खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 30 जुलाई 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, ग्राम जमकोर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में एसआईएस लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। वहीं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 33 पदों पर 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड सहित सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी rojgar.cg.gov.in एवं ई-रोजगार सीजी ऐप का उपयोग कर सकते हैं या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


