खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कामता में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के अंदर खाट पर सो रही 8 वर्षीय मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कामता का है। जानकारी के अनुसार, मिलन यादव की 8 वर्षीय बेटी प्रिया यादव रात करीब ढाई बजे घर के अंदर खाट पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और बच्ची को नाभि के पास डस लिया। दर्द से बच्ची की चीख सुनकर परिजन जाग गए। कमरे की लाइट जलाने पर सांप दिखाई दिया, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने, सोने से पहले बिस्तर की जांच करने तथा सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने की कोशिश न कर संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


