खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून एक्टिव है। पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। प्रदेश में अबतक हुई सामान्य से 21 प्रतिशत कम है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश और एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, दतिया, रीवा, डाल्टनगंज, जमशेदपुर होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बने गहरे अवदाब के केंद्र से गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को प्रदेश के नवागढ़ में 8 सेमी, भटगांव, पिथौरा व भिलाईगढ़ में 7 सेमी, सरायपाली में 6 सेमी, अर्जुन्दा, सोनाखान, सेवरीनारायण, गिरौदपुरी, सरसींवा, बसना, राजनांदगांव में 5 सेमी, लाल बहादुर नगर, चांपा, जांजगीर, पामगढ़ व नगरी में 4 सेमी, धमतरी, कुकरेल, पलारी, बिहनीडीह, घरघोड़ा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।
राजधानी रायपुर और आसपास के लिए आज मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बादल गरजने-चमकने के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में 40-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने और बारिश की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 30-40 किमी की तेज से हवाएं चलने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


