खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार के भविष्य को संवारने का भी माध्यम बन रही है। महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि वे परिवार के विकास, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए स्वयं निर्णय लेकर योजनाबद्ध तरीके से राशि का उपयोग कर सकें। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा की निवासी पदमिनी भास्कर ने योजना के तहत मिलने वाली राशि को अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। वह महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि से अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रख रही है।
पदमिनी भास्कर ने कहा कि छोटी-छोटी बचत भविष्य में बेटी की उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता और जीवन की महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए मजबूत आर्थिक आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहले नियमित बचत करना आसान नहीं था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें बेटी के भविष्य के लिए योजनाबद्ध निवेश करने का अवसर दिया है। अब हर माह मिलने वाली सहायता सीधे बेटी के सुरक्षित भविष्य की पूंजी बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि माताओं को अपने बच्चों के सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास देने वाली योजना है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


