खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले की होनहार छात्रा मुस्कान टावरी, पिता अनिल टावरी, ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (एमएससी) फाइनल परीक्षा में 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने उन्हें आज साेमवार काे सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुकमा एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि मुस्कान की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर युवा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुस्कान को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले का गौरव बढ़ाती हैं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। मुस्कान टावरी की इस सफलता पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
- रायपुर में 70 लाख की हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश: 12 घंटे में घरेलू कुक और उसका साथी नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
- महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का संबल: मुंगेली की पद्मिनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रहीं हर महीने की राशि
- ’विष्णु के सुशासन में सशक्त हुई खाद्य सुरक्षा- पीडीएस के माध्यम से लाखों परिवारों तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा की गारंटी


