खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। राज्य सरकार की डिजिटल सुशासन के माध्यम से शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक तेज़, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंच रही है। कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत केशकाल के ग्राम खुटपदर निवासी मेहतरीन नेताम और उनके पति मुकेश कुमार नेताम के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजी कार्यों में इसकी जरूरत पड़ती है, लेकिन पहले इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था और कई बार कार्यालयों के चक्कर भी लगाने पड़ते थे।
सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने पर उन्होंने विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्णय लिया। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पोर्टल पर जमा किया गया। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल होने के कारण आवेदन बिना किसी परेशानी के पूर्ण हो गया। आवेदन के सत्यापन के बाद निर्धारित समय-सीमा में उनका विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इससे उन्हें न केवल कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली, बल्कि समय और अनावश्यक खर्च की भी बचत हुई।
मुकेश नेताम ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुलभ हो गई हैं। अब वे बिना किसी परेशानी के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सका, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिल रही है। उन्होंने जिले के नागरिकों से सेवा सेतु पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
- रायपुर में 70 लाख की हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश: 12 घंटे में घरेलू कुक और उसका साथी नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
- महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का संबल: मुंगेली की पद्मिनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रहीं हर महीने की राशि
- ’विष्णु के सुशासन में सशक्त हुई खाद्य सुरक्षा- पीडीएस के माध्यम से लाखों परिवारों तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा की गारंटी


