खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के धरमपुरा मार्ग में स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 28 जुलाई से 30 जुलाई तक तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, पालकी यात्रा, भजन संध्या, महाआरती, प्रसाद वितरण और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह काकड़ आरती से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दिनभर दर्शन, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहेंगे। शाम को भजन संध्या एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। रात्रि में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति के अनुसार इस तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 28 जुलाई को सुबह काकड़ आरती, विशेष अभिषेक एवं गुरु पूजन से होगी। दोपहर को मंदिर से करीब 8 किमी की पालकी व कलश यात्रा निकलेगी। 29 जुलाई को दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या और महाआरती होगी। इससे पहले दोपहर की आरती के बाद महाभंडारा होगा। शाम को फलों से अर्चना की जाएगी। 30 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मुख्य पर्व पर विशेष पूजन, हवन, महाआरती तथा प्रसाद वितरण के साथ सत्यनारायण कथा होगी। शाम को सुंदरकांड का पाठ होगा। रात 10 बजे शेजारती के बाद महोत्सव का समापन होगा। इस महोत्सव में पूजा-पाठ के लिए नागपुर से पांच पुजारियों को बुलाया गया है। मंदिर समिति ने इस वर्ष महोत्सव को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा है। श्रद्धालुओं को प्रसाद के साथ पौधे दिए जाएंगे, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस साल करीब तीन हजार पौधे बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें फलदार, फूल वाले और औषधीय पौधे शामिल हैं। ये पौधे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिए जाएंगे। आयोजन में महिला मंडल, युवा स्वयंसेवक और सामाजिक संस्थाएं व्यवस्था संभालेंगी।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट


