खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के फरसगांव क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुरी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नाला पार करते समय रेत के दलदल में फंसने से एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण मरकाम (34 वर्ष), पिता रामलाल मरकाम, निवासी सिंगारपुरी के रूप में हुई है।
फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरुण मरकाम शनिवार सुबह बैल लेकर खेत में हल जोतने गया था। करीब 10 बजे खेत से लौटते समय सिंगारपूरी और हिर्री के बीच स्थित गोरडूम नाला पार करते वक्त उसके दोनों पैर रेत के दलदल में धंस गए। संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल पानी में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को दलदल से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले काे विवेचना में लिया।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


