खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की एंजेल चौकसे ने Mrs. India International Queen 2026 का खिताब जीतकर शहर और प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। एंजेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रेरणा को दिया।
एंजेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली के होटल लीला इंटरनेशनल में Mrs. India International Queen 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के साथ सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कतर, अमेरिका और लंदन से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
वहीं एंजेल ने आगे बताया कि कॉलेज के दिनों में मिले Miss Home Science खिताब के बाद से उनका सपना बड़े मंच तक पहुंचने का था, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण यह सपना पीछे छूट गया। पति और परिवार के सहयोग से उन्होंने 42 वर्ष की उम्र में करीब एक वर्ष तक फिटनेस, ग्रूमिंग, कैटवॉक, पब्लिक स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास पर कड़ी मेहनत की।
पांच दिनों तक चले प्रतियोगिता के विभिन्न चुनौतीपूर्ण राउंड पार करते हुए वे फाइनल तक पहुंचीं। एंजेल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने संयुक्त परिवार के विश्वास, सहयोग और प्रेरणा को दिया।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


