खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि स्कूल में शिक्षक के शराब के नशे में होने की सूचना मिलने पर सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान शिक्षक नशे की हालत में स्कूल में अपनी हाजिरी लगाने के लिए मोबाइल लोकेशन तलाशते नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक की इस स्थिति के कारण स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का पंचनामा तैयार किया और इसकी शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से की है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


