खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह में पदस्थ पंचायत सचिव विष्णुपद मण्डल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। कुछ दिन पहले आडियो वायरल हुआ था। इसमें पंचायत सचिव द्वारा ऑनलाइन जन्म प्रमाण-पत्र बनाए जाने के बदले 200 रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत स्तर पर दो सदस्यीय जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई गई।
जांच प्रतिवेदन में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि पंचायत सचिव का कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करते हुए कदाचार की श्रेणी में आता है। इसके बाद सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
पंचायत सचिव ने अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन सक्षम प्राधिकारी ने जवाब को असंतोषजनक पाया। जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम के तहत विष्णुपद मण्डल पंचायत सचिव ग्राम पंचायत भेलवाडीह अतिरिक्त प्रभार बरदर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


