खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्थर से चेहरे को कुचल दिया गया है, जबकि पैर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। गुरुवार शाम से छात्र गायब था। अगली सुबह जब योग करने पहुंचे लोगों ने शव को देखा। मामला उदयपुर थाना थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी (15 साल) वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम को घर से खेलने की बात कहकर निकला था। रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की। लेकिन काफी ढूंढने के बावजूद नाबालिग का पता नहीं चल सका।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण करने पर देखा कि शव पर चोट के निशान हैं। चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में सामने आया कि वह सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


