खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी डोमेन्द्र कोर्राम (26) निवासी चेमा, थाना बयानार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम कोंगेरा के पास पहाड़ पर एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा हुआ था। थाना कोंडागांव और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को प्रेम का झांसा देकर घुमाने ले जाने की बात कही। कम उम्र की जानकारी होने के बावजूद उस पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने ग्राम कोंगेरा के आसपास घेराबंदी की। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी जंगल-पहाड़ की ओर भाग गया है। तलाश के दौरान वह पहाड़ पर एक बड़े पत्थर के नीचे छिपा मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending
- छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दंतेवाड़ा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
- दर्दनाक हादसा: पानी के पंप में आया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, सदमे में पूरा परिवार
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धमकी भरी भाषा राजनीतिक हताशा का प्रमाण- केदार कश्यप
- छात्रों पर लाठीचार्ज व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- नई शिक्षा नीति से असहज कांग्रेस की भूख हड़ताल की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण– अभिषेक तिवारी
- सलाखों के पीछे रचा गया प्यार का इतिहास: केंद्रीय जेल जगदलपुर में पहली बार सजा विवाह का मंडप, कैदी सुरेश बने दूल्हा


