खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। वन स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 के बाजार में दबिश देकर 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि ग्राम पीवी-124 के बाजार में वन्यप्राणियों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कछुओं की बिक्री कर रहे आरोपी दीपांकर राय (निवासी ग्राम पीवी-117) को धर दबोचा।
वन विभाग ने आरोपी के कब्जे से 11 नग जिंदा कछुए बरामद किए हैं, जब्त किए गए कछुओं का कुल वजन लगभग 7 किलो 10 ग्राम बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Trending
- सक्ती में 11 सितंबर को विकास का महाकुंभ: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM विष्णु देव साय करेंगे कई योजनाओं का आगाज
- ’हर पात्र बच्चे तक प्रमाण-पत्र और अधिकार’ कार्यक्रम अंतर्गत शिविर प्रारंभ
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मुंगेली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न
- दुर्गा महाविद्यालय में उमड़ा उत्साह: संयुक्त राष्ट्र द्वारा “अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस” की मान्यता का ऐतिहासिक जश्न
- रायपुर में तीज महोत्सव की धूम: रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों के बीच स्निग्धा शर्मा बनीं ‘तीज सुंदरी’
- कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा
- विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली


