खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोरमी में नीट पेपर लीक मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित धांधली की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सांकेतिक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
कांग्रेस की मांग है कि नैतिक तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र इस्तिफे दें। परीक्षा संचालन प्रणाली में सुधार किया जाए। संसद में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा हो। वहीं दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं पर दर्ज मामले को वापस लिया जाए।
प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हालिया परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


