खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 84 हजार रुपए है। दोनों आरोपी गांजा को रायपुर ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि दो युवक धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास संदिग्ध हालत में बैग लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित कुशुलिया और बिरन्ची गोरोडिया बताया, जो ओडिशा के रायगढ़ा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने जब दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें 10 पैकेट में भरा हुआ गांजा मिला। मौके पर वजन कराने पर कुल 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 5 लाख 83 हजार 650 रुपए बताई गई है। शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी मिली कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। CSP सुमीत कुमार ने कहा कि, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने किया रुद्राभिषेक
- जर्जर पंचायत भवन भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे सरपंच-सचिव; मलबे में दबे सरकारी रिकॉर्ड
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से नहीं किया जा सकता बाहर
- रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम-चोरी मोबाइल बरामद, 37.50 लाख की संपत्ति लौटाई
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला, प्रोफेसर सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा
- महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से बहन देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली रक्षाबंधन की मुस्कान
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन
- पीएम आवास योजना के आंकड़ों पर सियासी घमासान, विजय शर्मा की चुनौती स्वीकार कर बोले भूपेश बघेल—‘समय-स्थान तय करें, बहस को तैयार’


