खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कतियाररास गांव में पति ने अपनी दूसरी पत्नी के चरित्र पर संदेह काे लेकर उसका गला काटकर हत्या कर दी। पति ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर धड़ से अलग कर दिया है। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था।महिला का शव 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम को आज गुरूवार काे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम पूर्व सरपंच भी रह चुका है।
दंतेवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे। आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस की माने तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, 17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपी शराब के नशे में था, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। जब शव से बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर महिला का शव अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ मेंआरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है, जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।
Trending
- वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तूफ़ान; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदकर दर्ज की पहली जीत
- ढैंचा से बदली खेती की तस्वीर- उर्वरक खर्च हुआ आधा, मिट्टी बनी अधिक उपजाऊ
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीपदर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना
- पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
- रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
- बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
- जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल


