Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीपदर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    July 23, 2026

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    July 23, 2026

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीपदर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
    • रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    • बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल
    • महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर
    • छत्तीसगढ़ में खेती का बदलता ट्रेंड: पहली बार नैनो डीएपी अपनाने लगे किसान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » चेक डैम बना गांव का जल बैंक, किसानों के लिए खुली समृद्धि की राह
    बिलासपुर

    चेक डैम बना गांव का जल बैंक, किसानों के लिए खुली समृद्धि की राह

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 23, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जहां बहता था पानी, वहीं अब बह रही है खुशहाली

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कभी हर बारिश के बाद ठरकपुर गांव का पानी नालों से बहकर दूर निकल जाता था। खेतों में नमी नहीं टिकती थी, कुएं और नलकूप सूख जाते थे, किसान एक फसल तक सीमित रहते थे लेकिन आज वही ठरकपुर गांव जल संरक्षण की ताकत से आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई मिसाल बन चुका है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निर्मित सामुदायिक सीसी चेक डैम ने न केवल वर्षा जल को सहेजने का काम किया, बल्कि किसानों के जीवन में ऐसा सकारात्मक बदलाव लाया, जिसने खेती, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान की।
    जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत ठरकपुर में वर्ष 2025-26 के दौरान 19.01 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित सामुदायिक सीसी चेक डैम आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और कृषि समृद्धि का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है। इस चेक डैम के निर्माण से गांव की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। जहां पहले वर्षा का अधिकांश पानी बहकर व्यर्थ चला जाता था, वहीं अब उसका संरक्षण होने से खेतों, कुओं और नलकूपों में वर्षभर पानी उपलब्ध रहने लगा है। इससे किसानों को सिंचाई, पशुपालन और आजीविका के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। ठरकपुर गांव लंबे समय से जल संकट और मिट्टी कटाव जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। वर्षा का पानी तेजी से बह जाने के कारण भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा था और रबी सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्राम पंचायत ने मनरेगा के तहत नाले पर सीसी चेक डैम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों और मनरेगा श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
    चेक डैम बनने के बाद वर्षा जल का संचयन होने लगा और पानी धीरे-धीरे जमीन में समाने लगा। इससे आसपास के कुओं और नलकूपों का जलस्तर बढ़ा तथा गांव में सिंचाई की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। अब किसान वर्ष में दो से तीन फसलें लेने लगे हैं। टमाटर, मिर्च जैसी नकदी फसलों का उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मिट्टी का कटाव कम होने से खेतों की उर्वरता भी बनी हुई है। जल उपलब्धता बढ़ने से पशुपालन को भी नई दिशा मिली है। वर्षभर नाले में पानी रहने से पशुओं के लिए पेयजल और चारे की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है, जिससे दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब खेती और पशुपालन दोनों पहले की तुलना में अधिक लाभकारी हो गए हैं। गांव के एक किसान बताते हैं, पहले हमारी खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर थी। चेक डैम बनने के बाद सिंचाई की सुविधा मिलने से अब हम टमाटर और मिर्च जैसी नकदी फसलें उगा रहे हैं। हमारी वार्षिक आय लगभग दोगुनी हो गई है और अब खेती लाभ का सौदा बन गई है। यह जल संरक्षण की संरचना नहीं, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    डिजिटल सुशासन की मिसाल: ‘सेवा सेतु पोर्टल’ से सुगम हुईं शासकीय सेवाएं; जांजगीर-चांपा के राजेन्द्र सारथी को व्हाट्सएप पर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    July 23, 2026

    बिलासपुर सिम्स में मेडिकल चमत्कार: 24 वर्षीय युवक का बचपन से बंद जबड़ा जटिल सर्जरी से खुला, आयुष्मान से मिला नया जीवन

    July 23, 2026

    प्रशासनिक तत्परता: CM हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की मददगार; मुंगेली के सुखीराम का कुछ ही दिनों में बना लर्निंग लाइसेंस

    July 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,369

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,332

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,295
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीपदर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    By Khabar WorldJuly 23, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले के पावन अमलीपदर स्थित भगवान श्री…

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    July 23, 2026

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026

    बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीपदर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    July 23, 2026

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    July 23, 2026

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026

    बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

    July 23, 2026

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026

    जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल

    July 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.