खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। इस आधुनिक प्रणाली को लागू करने और संरक्षा कार्यों को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा 23 और 24 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का कार्य किया जाएगा।
इस तकनीकी कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली कई मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग शुरू होने से भविष्य में ट्रेनों की गति में सुधार होगा और परिचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।
23 जुलाई को रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू
Trending
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर
- प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव विकासशील
- रायपुर में भाजपाइयों द्वारा पथराव का वीडियो साझा कर भूपेश बघेल भड़के, बोले- “हद में रहिए भाजपा वालों!”
- सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की ED और राज्य सरकार की याचिकाएं खारिज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
- प्रशासनिक तत्परता: CM हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की मददगार; मुंगेली के सुखीराम का कुछ ही दिनों में बना लर्निंग लाइसेंस
- भिलाई में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत; कार से मिलीं शराब की बोतलें
- रायपुर मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम जारी: 23 और 24 जुलाई को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची


