खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर आए। उनकी रिहाई से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जेल के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
अमित बघेल के जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी भी की।
बता दें कि बलौदाबाजा हिंसा मामले में अमित बघेल पिछले कई महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत की शर्तों के तहत उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।
Trending
- नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा
- पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : किरण देव
- पारिवारिक विवाद में महिला पर डंडे से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
- प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी
- सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में कोटवारों की सेवा भूमि पर मालिकाना हक खत्म; 1950 पूर्व की मालगुजारी व्यवस्था का हवाला
- सीएम हेल्पलाइन (1076) का त्वरित असर: गोहरापदर में सुधरा सोलर ड्यूल पंप, डाकोपारा के ग्रामीणों को मिली पेयजल संकट से राहत


