Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    July 21, 2026

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
    • राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ
    • मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपीएसी की बैठक सम्पन्न
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात
    • जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार
    दुर्ग

    पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ घंटों में सुलझा ली है। वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पीसेगांव और नितेश ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी चंदखुरी थाना पुलगांव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त बोल्डर पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।
    पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना पुलगांव पहुंचकर अपनी माता भगवंतीन साहू के लापता होने की सूचना दी थी। महिला ने बताया कि उसकी माता रोजाना की तरह 16 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे मजदूरी कार्य के लिए तहसील कार्यालय दुर्ग के सामने स्थित पटेल चौक गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज कराई थी।
    इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय दुर्ग की मर्च्यूरी में रखवाया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान भगवंतीन साहू के रूप में की। पुलिस जांच में महिला के सिर, चेहरे और बाएं हाथ में गंभीर चोटों के निशान पाए गए।
    मर्ग जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर महिला की मौत हत्या से होना सामने आया। इसके बाद थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 653/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
    पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से कई भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। स्थानीय लोगों, मजदूरों, ई-रिक्शा चालकों और अन्य संभावित गवाहों से पूछताछ की गई। तकनीकी जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हर्ष यादव और नितेश ठाकुर पर संदेह हुआ। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई। शुरुआत में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य उनके सामने रखे तो दोनों टूट गए और हत्या की वारदात कबूल कर ली।
    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन 16 जुलाई को दोनों मोटरसाइकिल से घूम रहे थे और अलग-अलग जगहों से शराब खरीदकर उसका सेवन कर रहे थे। इसी दौरान तहसील कार्यालय दुर्ग के पास उनकी मुलाकात महिला से हुई। आरोपियों ने महिला को पैसों का लालच देकर अपने साथ चलने के लिए तैयार किया और ई-रिक्शा के माध्यम से पुलगांव नाला स्थित पुराने पुल के पास सुनसान जगह पर ले गए।
    पुलिस के अनुसार, सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया और आरोपियों को पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से महिला की हत्या करने की योजना बनाई। आरोपियों ने बताया कि हर्ष यादव ने अपने पास रखे गमछे से महिला का गला दबाया, जबकि नितेश ठाकुर ने पास पड़े बड़े बोल्डर पत्थर से महिला के सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद हर्ष यादव ने भी पत्थर से हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
    हत्या के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से पैदल निकल गए और पुलगांव चौक पहुंचे। वहां से लिफ्ट लेकर चंदखुरी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना के समय पहने कपड़े बदल दिए और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। एक आरोपी ने अपने कपड़े धोकर छिपा दिए, जबकि दूसरे आरोपी के कपड़े भी घर में रखवा दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बोल्डर पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य जरूरी साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    दुर्ग पुलिस ने बताया कि इस अंधे कत्ल को सुलझाने में थाना पुलगांव पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण, वैज्ञानिक तकनीकों और लगातार पूछताछ के माध्यम से आरोपियों तक पहुंच बनाई। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अपराध छिपाने या साक्ष्य नष्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 20, 2026

    बालोद में शर्मनाक वारदात: कांकेर की महिला का अपहरण कर गैंगरेप, तीन ट्रक चालकों पर संदेह, पुलिस जांच तेज

    July 20, 2026

    मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, रंगे हाथ दबोचे गए हेरोइन तस्कर, 8.85 ग्राम जब्त

    July 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,369

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,332

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,276
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    By Khabar WorldJuly 21, 20262

    *स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश*…

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ

    July 21, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपीएसी की बैठक सम्पन्न

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    July 21, 2026

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 81वें दौर का शुभारंभ

    July 21, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपीएसी की बैठक सम्पन्न

    July 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    July 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

    July 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.