खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस ने जिलेवासियों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना के दौरान जीवन बचाने के लिए जरूरी है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से वाहन चलाते समय आईएसआई प्रमाणित हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार सही हेलमेट सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को कम करता है। इसके साथ ही हेलमेट धूल, धुएं और प्रदूषण से भी सुरक्षा प्रदान करता है। नारायणपुर पुलिस ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि लापरवाही का एक पल जीवनभर का पछतावा बन सकता है। इसलिए वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और मिलकर सुरक्षित नारायणपुर बनाने में सहयोग करें।
Trending
- छतीसगढ़ में PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम के बच्चों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद
- स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
- कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
- बस्तर संभाग में सुबह से जारी है जाेरदार बारिश
- कांकेर पुलिस ने प्रोजेक्ट संवाद के तहत तनाव प्रबंधन पर किया कार्यशाला का आयोजन


