खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में बार-बार हो रहे नीट पेपर लीक व रि-नीट पेपर के परिणामों से आहत होकर व गहरे मानसिक तनाव में आकर बस्तर की दिवंगत सुरला हरिका राव नायडू ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। इस अत्यंत संवेदनशील और दुखद घड़ी में पुण्यात्मा की शांति के लिए राजीव भवन अग्रसेन चौंक से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते सिरहासार चौंक स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेसजनों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही इस मार्च के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री की ‘सद्बुद्धि’ के लिए प्रार्थना की गई, ताकि वे अपनी नींद से जागें और देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को गर्त में धकेलने वाली इस भ्रष्ट व्यवस्था पर तत्काल लगाम लगाएं साथ ही इस देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई व्यापक धांधली लगातार हो रहे पेपर लीक व परीक्षा री-नीट के विवादित परिणामों और परीक्षा में हुई अनियमितताओं से गहरे मानसिक तनाव में आकर बस्तर की दिवंगत बेटी सुरला हरिका राव नायडू ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। इस अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना की सीधी जिम्मेदार केंद्र सरकार और उसकी लचर परीक्षा प्रणाली है। इस मामले की प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और नीट के कर्ताधर्ता को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पिछली बार भी नीट के पेपर लीक मामले में मोदी सरकार ने किसी की जवाबदेही तय नहीं की न ही कोई ठोस कार्यवाही किया था। इससे स्पष्ट है कि पेपर लीक के असल गुनहगारों को भाजपा सरकार का संरक्षण है। उन्हाेने कहा कि आखिर कब तक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा और कब तक पेपर लीक माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहेगा। जब तक देश के छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और परीक्षा प्रणालियों में पूर्ण पारदर्शिता नहीं आ जाती,तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक युवाओं के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ती रहेगी
इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,रामशंकर राव,उपनेता प्रतिपक्ष, कोमल सेना,प्रकाश नायडू,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, महामंत्री जाहिद हुसैन,विजय सिंह, अमरनाथ सिंह,सुभाष गुलाटी,प्रशांत जैन, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी,संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, प्रवक्ता जावेद खान,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,मंडल अध्यक्ष एम.वेंकट राव सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending
- छतीसगढ़ में PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम के बच्चों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद
- स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
- कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
- बस्तर संभाग में सुबह से जारी है जाेरदार बारिश
- कांकेर पुलिस ने प्रोजेक्ट संवाद के तहत तनाव प्रबंधन पर किया कार्यशाला का आयोजन


