खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दुखद खबर सामने आई है। करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई है। यह घटना बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगांव की है, जहां धान की सिंचाई के दौरान 41 वर्षीय किसान रतन पैंकरा करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। डेमोग्राफ़िक्स
मिली जानकारी के अनुसार, खेत में मोटर पंप चलाने के लिए कथित तौर पर अवैध बिजली हुकिंग की गई थी। इसी दौरान किसान नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि किसान देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन दोपहर उसका शव खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजली विभाग ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। विभाग का कहना है कि यदि जांच में अवैध बिजली हुकिंग की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
- आधुनिक खेती का नया अध्याय: बलौदाबाजार-भाटापारा में सहकारी समितियों के माध्यम से ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सेवा का शुभारंभ
- पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार
- मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले
- हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस
- सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र
- बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- बस्तर में आपातकालीन सेवाओं को ‘नेक्स्ट जेन’ का बूस्टर: शौर्य भवन में 4 जिलों के 150 डायल-112 कर्मियों को मिला हाई-टेक प्रशिक्षण


