खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग की इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी सागर रात्रे से दोस्ती हुई थी।
आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को ग्राम चण्डीपारा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


