खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान या उसे गाने में बाधा डालने को एक आपराधिक अपराध बनाने के लिए राज्यसभा में नया विधेयक पेश करेगी। इस पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि जो भारत माता का सम्मान करेगा, वही इस देश में राज करेगा। कांग्रेस भारत माता की जय नहीं बोलना चाहती, तो कांग्रेस भारत में क्यों है? कांग्रेस को चीन चले जाना चाहिए, इटली चले जाना चाहिए।
कांग्रेस के बिजली बिल अभियान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि करूं भी मैं और कराऊं भी मैं, यही कांग्रेस का कृत्य है। छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का कृत्य कांग्रेस ने किया। बिजली बिल का ठेका पूर्ववर्ती सरकार में चल रहा था। कांग्रेस की पूर्व सरकार ने केवल तीन ठेका कंपनियों को काम दिया था। जनता को ठगने का काम भूपेश सरकार ने किया। इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस जनता के सामने विष्णुदेव साय सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के लगातार एक साथ दौरे करने पर भी विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 2018 में हनीमून की सरकार बनी , फिर उनका तलाक हो गया। अब एक बार फिर दोनों हनीमून मना रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद
- रायपुर में ‘वेलकम मानसून’ की धूम: 40 से अधिक महिलाओं ने बॉलीवुड अंदाज में बिखेरा जलवा, सेहत और सशक्तिकरण का दिया संदेश
- ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: सहारा इंडिया घोटाले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
- राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
- राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
- मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
- 22 जुलाई को होगी साय मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम फैसलों की संभावना
- नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना, कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर


