खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर इन दिनों मानसून मेहरबान है। इसकी गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी रविवार के दोपहर झमाझम बारिश हुई। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तरी और मध्य इलाकों के एक-दो स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 8 सेंटीमीटर, बिल्हा, मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6, मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर भरतपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, लालपुर थाना, मगरलोड, चिरमिरी में 5-5, नगरी, कुकरेल, रतनपुर, हरदीबाजार, पथरिया, मुकडेगा, बलौदा बाजार, पलारी, भाटापारा में 4-4, कुकदुर, मनोरा, पेण्ड्रा रोड, खड़गवां, कापू, कोंटा, सिमगा, पौड़ी उपरोड़ा, धमतरी, दर्री, बोदरी, मस्तूरी, बीजापुर, पिथौरा, सकरी में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम सुहावना बने रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के अनुमान हैं। वहीं बादल गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए, समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
रायपुर, राजनांदगांव समेत इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार सुबह कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। वहीं उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में अगले तीन घंटे बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


