खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
छात्रों के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि लगभग तीन माह बाद नए शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे। इस जवाब के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का महत्वपूर्ण वर्ष होता है और समय पर पढ़ाई नही होने से विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए तथा नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्द कार्रवाई करते हैं और विद्यार्थियों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


