खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम के इतिहास में राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन निविदा में समिति को अपने तेंदूपत्ता के लिए अभूतपूर्व दर प्राप्त हुई है।समिति के तेंदूपत्ता की बिक्री 10 हजार 609 रुपये तथा 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा की रिकॉर्ड दर पर हुई है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 1988 में समिति की स्थापना के बाद से पिछले 38 वर्षों में यह अब तक की सबसे ऊंची विक्रय दर है। यदि पिछले वर्ष की तुलना करें, तो समिति का तेंदूपत्ता 7 हजार 689 रुपये प्रति मानक बोरा बिका था। इस बड़ी छलांग के साथ गीदम समिति अब प्रदेश की सर्वाधिक दर प्राप्त करने वाली समितियों की सूची में शीर्ष पर शामिल हो गई है।
दंतेवाड़ा वनमंडलाधिकारी रंगनाथ रामकृष्ण वाई ने बताया कि इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का सीधा फायदा क्षेत्र के लगभग चार हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा। उन्हें बोनस के रूप में अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी, जो न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। वन मंडलाधिकारी ने संग्राहकों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में बोनस के रूप में हस्तांतरित की जाएगी।
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम ने इस सफलता का श्रेय मुख्य वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी दंतेवाड़ा, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और फड़ मुंशियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। वन विभाग द्वारा अपनाई गई पारदर्शी ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली ने इस पूरी व्यवस्था को सुरक्षित और समयबद्ध बना दिया है। अधिकारियों ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी इसी तरह की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली के माध्यम से संग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


