खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 की अधिसूचना जारी हो गई है। जिले के ऋणी, अऋणी, भू-धारक, बटाईदार किसान 31 जुलाई तक पंजीयन करा सकते हैं। योजना में धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन के लिए ग्राम स्तर को बीमा इकाई बनाया गया है।
कोदो, कुटकी, रागी, मूंगफली, तुअर, मूंग, उड़द के लिए राजस्व निरीक्षक मंडल स्तर बीमा इकाई रहेगा। कम वर्षा, बुवाई विफलता, ओलावृष्टि, जलभराव, आकाशीय बिजली, बादल फटना से नुकसान पर बीमा सुरक्षा मिलेगी। कटाई के बाद दो सप्ताह तक चक्रवात, बेमौसमी बारिश से नुकसान पर भी सुरक्षा मिलेगी।
किसान को बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। बाकी प्रीमियम केंद्र सरकार, राज्य सरकार वहन करेगी। कोंडागांव में प्रति हेक्टेयर प्रीमियम धान सिंचित 1210 रुपये तय किया गया है। धान असिंचित 968 रुपये रहेगा। मक्का 1056 रुपये होगा। सोयाबीन 704 रुपये होगा। उड़द 484 रुपये होगा
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


