खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में 55 वर्षीय लापता महिला का अर्धनग्न शव पुलगांव नाला किनारे झाड़ियों में मिला है। महिला के सिर पर पत्थर से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शरीर के निचले हिस्से में कपड़े न होने के कारण दुष्कर्म की भी आशंका है।
महिला की गुमशुदगी एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी और शव कुछ ही घंटों बाद मिला। पुलिस, क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीमें घटना की जांच में जुटी हैं। घटनास्थल को तत्काल सील कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल से शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे स्थित जंगलनुमा झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर शाम करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतका की पहचान ओम नगर, उरला निवासी भगवंतीन बाई साहू (55) के रूप में की है। उनके पति हिरऊ राम साहू का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बेटी रोशनी देशमुख और दामाद कृष्ण देशमुख के साथ रहती थीं और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
Trending
- श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
- आधुनिक खेती का नया अध्याय: बलौदाबाजार-भाटापारा में सहकारी समितियों के माध्यम से ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सेवा का शुभारंभ
- पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार
- मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले
- हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस
- सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र
- बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- बस्तर में आपातकालीन सेवाओं को ‘नेक्स्ट जेन’ का बूस्टर: शौर्य भवन में 4 जिलों के 150 डायल-112 कर्मियों को मिला हाई-टेक प्रशिक्षण


