खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना चंदनू और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांव के ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते महिला की बेरहमी से हत्या की, फिर शव के साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंक दिया।
मामला थाना चंदनू क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है। 7 जुलाई से लापता महिला दुकलिहिन बाई का शव 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास शिवनाथ नदी में दो अलग-अलग गठरियों में मिला था। शव की हालत देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में ड्रोन, नाव और सर्च लाइट का भी इस्तेमाल किया गया।
लगातार पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने महिला के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और अपराध छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर काटकर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, आरी और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी वर्ष 2017 में एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना चंदनू, साइबर सेल और फोरेंसिक टीम की संयुक्त कार्रवाई अहम रही।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल
- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प
- महतारी वंदन योजना से शांति बाई ने बनाई अपनी नई पहचान
- भारी बारिश के बीच कलेक्टर उतरे मैदान पर, नदी, पुल, डेम और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल
- बेमेतरा में दिल दहलाने वाला हत्याकांड: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, शव के साथ दुष्कर्म कर नदी में फेंके टुकड़े; आरोपी गिरफ्तार


