खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेल यात्रियों को आज बड़ी सौगात देने वाले हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को शुक्रवार का वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। इसमें 14 करोड़ खर्च तैयार किए गए आधुनिक सुव्यवस्थित सरोना रेलवे स्टेशन के अलावा चांपा और बालोद स्टेशन भी शामिल हैं।
सरोना के रेलवे स्टेशन को करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से व्यापक पुनर्विकसित किया गया है। 95 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 2000 वर्गमीटर का विकसित सकुर्लेटिंग एरिया, नया फुट ओवरब्रिज, 7 प्लेटफॉर्म शेल्टर, 2800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन, 2 लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, दूसरा प्रवेश द्वार, पर्याप्त पाकिंर्ग, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे और आकर्षक परिसर, जो छत्तीसगढ़ की लोक कला से सजाया गया है।
स्टेशन के पुनर्विकासीत कार्य में सबसे खास यह है कि निर्माण के दौरान यहां 6 से ज्यादा पुराने पेड़ों को संरक्षित रखा गया है। इसमें एक पेड़ प्लेटफॉर्म के बीच में है, जो स्टेशन की पहचान बन गया है। परिसर के तीन अन्य बड़े पेड़ों को भी सुरक्षित रखा गया है।
विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई गति : सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है, जिसका लाभ सीधे आम नागरिकों और प्रदेश के समग्र विकास को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिल रही है।
Trending
- नैनो यूरिया बना भरोसे की पहचान, किसान रामदुलारी ने बढ़ाया उपयोग का दायरा
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप बरामद
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
- सलाखों के पीछे आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ‘निश्चय’ कार्यक्रम से बदली महिला बंदियों की तकदीर
- छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
- जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर
- सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र
- महतारी वंदन योजना के आंकड़ों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी हंगामा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट


