खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। जिले के सिटी काेतवाली पुलिस काे मुखबीर के माध्यम से आज गुरूवार काे सूचना मिला कि एक ग्रे रंग का मारूति स्वीफ्ट कार क्र. CG 09 JA 1140 में अवैध शराब लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर नया बस स्टैण्ड के आगे बायपास एनएच 30 मेन रोड तिराहा चिखलपुटी कोण्डागांव के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया गया। संदिग्ध ग्रे रंग का मारूति स्वीफ्ट कार क्र. CG 09 JA 1140 की जांच करने पर कार के अंदर कुल 32 पेटी में अवैध अग्रेजी शराब गोवा व्हीहस्की कुल मात्रा 285.284 बल्क लीटर मिला जिसे जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पाये जाने से थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध कमांक 222/2026 घारा 281 बीएनएस 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र निषाद पिता बीसे निषाद उम्र 23 वर्ष एवं राहुल राजभर पिता रामसुरत राजभर उम्र 26 वर्ष दाेने निवासी ठेठवारपारा निवासी कुरूद कोहका जामुल दुर्ग को न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना कर दिया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहा.उप निरी. पिताम्बर कठार, आरक्षक सूखीराम राजपूत, सायबर सेल से प्रआर. अजय बघेल, आर. संतोष कोडीपी, आर. बिरजू सोरी, आर. बिजु यादव, आर. चंदन यादव का योगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


