खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में 14 वर्ष आयु की सभी पात्र बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए एचपीव्ही वैक्सीन लगाने हेतु विशेष टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विशेष टीकाकरण सप्ताह के रूप में संचालित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने विकासखंड तखतपुर के गनियारी स्कूल एवं कोटा के करगीकला व गोबरीपाट स्कूल में अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं को एचपीव्ही टीके के महत्व और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई एवं उन्हें जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई से तीसरे दिवस तक 1425 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
इस तरह अब तक जिले के कुल 6,136 पात्र बालिकाओं को टीका लगाया जा चुका है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है और गार्डासिल नाम के क्वाड्रिवैलेंट एचपीव्ही वैक्सीन की एक खुराक पात्र बालिकाओं को निःशुल्क दी जा रही है। सीएमएचओ ने 14 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकीं पात्र सभी बालिकाओं के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का एचपीव्ही टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


