खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए नया और सख्त कानून लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा राजपत्र में अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026’ पूरे प्रदेश में प्रभावी हो चुका है। इस नए कानून के तहत अब बल, लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर दोषियों को 7 से 10 साल तक की जेल और न्यूनतम 5 लाख रुपये जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।
वहीं, पीड़ित के महिला, नाबालिग या SC/ST/OBC वर्ग से होने पर यह सजा 10 से 20 साल तक हो सकती है। इसके अलावा, सामूहिक धर्मांतरण कराने वालों को आजीवन कारावास और 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
नए नियमों के अनुसार, अब धर्म परिवर्तन करने से 60 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही, सिर्फ शादी के उद्देश्य से किए गए धर्मांतरण को अमान्य (शून्य) घोषित किया जा सकेगा। मामलों के त्वरित निपटारे के लिए हर जिले में विशेष अदालतें गठित की जाएंगी, जहां 6 महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
Trending
- विधानसभा में गूंजा मछुआ नीति का मुद्दा: पुरानी विसंगतियों को दूर कर नई नीति लाएगी सरकार, मंत्री नेताम की बड़ी घोषणा
- बलौदाबाजार-भाटापारा: नए एसपी के रूप में IPS राय गौरव ने संभाला मोर्चा; कानून-व्यवस्था और जन-केंद्रित पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी
- आयुष्मान भारत वय वंदन योजना : छत्तीसगढ़ में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रथम, 81 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों के बने कार्ड
- आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम- बलौदाबाजार में समूह की 40 महिलाओं को मिला धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण
- हरा सोना ने बदली जिंदगी, ग्रामीणों के लिए बना आर्थिक संबल
- रथयात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव: मंत्री ओपी चौधरी
- रथयात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


