खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। शहर में दिनदहाड़े साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक के पास एक बुजुर्ग से 3 लाख 50 हजार रुपये लूटकर भाग रहे आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने निजी कार्य के लिए बैंक से 3.50 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार होने की कोशिश की। बुजुर्ग के शोर मचाते ही आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कोई अन्य साथी भी शामिल था या नहीं।
Trending
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध
- गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास कुमार की किस्मत
- हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल, बदली ग्राम राहुद की तस्वीर
- नैनो उर्वरकों से कम लागत में अधिक उत्पादन की ओर किसान
- मुख्यमंत्री साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल
- कवर्धा में दिनदहाड़े बैंक से ₹3.50 लाख निकालकर जा रहे बुजुर्ग से लूट, भागते आरोपी को भीड़ ने खदेड़कर दबोचा, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
- इलाज के बहाने अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म, आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार
- एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास


