खबर वर्ल्ड न्यूज- व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशभर के शिक्षकों का बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर में जमावड़ा है। सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में शिक्षकों का बड़ा समूह विधानसभा घेरने धरना स्थल से कूच करेंगे।
धरना स्थल पर शिक्षकों का जमावड़ा और विधानसभा घेरने के ऐलान के बाद राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में सरगर्मी बढ़ गई है। फेडरेशन के इस आहवान का प्रदेश के अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने भी समर्थन देने की घोषणा कर दी है। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों व शिक्षकों की इस घोषणा के बाद आंदोलन को लेकर राज्य सरकार और खासकर स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों की नजरें भी लगी हुई है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने रायपुर कूच करने से पहले मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीईओ को मांगों के संंबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही आंदोलन की औपचारिक सूचना भी दी। बता दें, प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले के सभी विकासखंडों से सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक बड़ी संख्या में रायपुर कूच कर गए हैं। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन लंबे समय से लंबित शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए किया जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय 21 अक्टूबर को अर्बन चैलेंज फंड एवं अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर क्षेत्रीय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
- मुख्यमंत्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
- सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय
- विजयदशमी पर बीजापुर पुलिस लाइन और डीआरजी में हुई शस्त्र पूजा
- रायपुर पुलिस लाइन में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन: शक्ति, कर्तव्य और सुरक्षा का लिया संकल्प
- रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गुस्से का शिकार बनी 6 महीने की मासूम, पिता ने जमीन पर पटका


