खबर वर्ल्ड न्यूज़ – खरसिया/रायगढ़। मस्तूरी की बेटी एवं खरसिया वैष्णव परिवार की बहू, छत्तीसगढ़ की निर्भीक एवं मुखर महिला पत्रकार श्रीमती आरती वैष्णव ने डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा-बिलासपुर से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJMC) की नियमित परीक्षा सत्र 2024-25 में 72 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर पत्रकारिता की स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।
श्रीमती आरती वैष्णव वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित के मुद्दों, पीड़ित एवं शोषित वर्ग की आवाज़, प्रतिभावान व्यक्तियों की उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सरकार एवं समाज के समक्ष निर्भीकता से उठाती रही हैं। उनकी निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता के कारण उन्होंने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
वर्तमान में श्रीमती आरती वैष्णव वर्ष 2017 से “पर्दाफाश न्यूज” की प्रधान संपादक तथा CG NEWS LIVE MEDIA OPC PRIVATE LIMITED की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का निरंतर प्रयास किया है।
श्रीमती आरती वैष्णव खरसिया के सेवानिवृत्त तहसीलदार स्वर्गीय श्री डी. डी. वैष्णव की मंझली बहू तथा स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता श्री भूपेंद्र किशोर वैष्णव की धर्मपत्नी हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से न केवल वैष्णव परिवार बल्कि खरसिया, रायगढ़ एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।
इन सभी ने दी हार्दिक बधाई
श्रीमती आरती वैष्णव की इस उल्लेखनीय सफलता पर अधिवक्ता संघ खरसिया के अध्यक्ष श्री भोगी लाल यादव, सचिव श्री युगल वैष्णव, अधिवक्ता श्री एम.पी. दर्शन, रहमत हुसैन शाबरी, रूपेंद्र जायसवाल, देव नारायण राठौर, झूलसाय यादव, दिनेश राठौर, अनिल खन्ना, विनोद तिवारी, भीम वैष्णव, चंद्रकांत वैष्णव, जगन्नाथ मिश्रा, भावेश वैष्णव, टिकेश डनसेना, शना शाबरी एवं अधिवक्ता संघ खरसिया के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसके अलावा रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री महादेव परिहारी, श्री हेम सागर श्रीवास, रामकृष्ण पाठक, नेहरू देवांगन खरसिया के वरिष्ठ पत्रकार श्री लतीफ अहमद, श्री राजेश शर्मा, श्री मुकेश मित्तल, श्री नैना नंद वैष्णव, श्री जयप्रकाश डनसेना, श्री डिग्री लाल सिदार, श्री जगदीश मित्तल, श्री दयाशंकर दर्शन, श्री प्रहलाद बंसल, श्रीमती विद्या चौहान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खरसिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी ने श्रीमती आरती वैष्णव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज और प्रदेश की आवाज़ को बुलंद करती रहेंगी तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।


