खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात मानसून की बारिश के बाद फिर अपने खूबसूरत स्वरूप में नजर आने लगा है। मानसून सीजन की पहली ड्रोन तस्वीरों में जलप्रपात से 4 बड़ी धाराएं बहती दिख रही हैं। करीब दो-तीन महीने पहले गर्मी के कारण चित्रकोट लगभग सूख गया था। बस्तर में लगातार हो रही बारिश से इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसका असर चित्रकोट जलप्रपात पर साफ दिखाई दे रहा है। जलप्रपात का सुंदर नजारा देखने के लिए अब बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं।
बस्तर संभाग में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसी नदी का पानी चित्रकोट जलप्रपात में गिरता है। पानी बढ़ने के साथ जलप्रपात की धाराएं भी चौड़ी और तेज हो गई हैं। अगर बारिश ऐसे ही जारी रही तो आने वाले दिनों में जलप्रपात और भी भव्य दिखाई देगा। मानसून शुरू होते ही चित्रकोट जलप्रपात की रौनक लौट आई है। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। ड्रोन से दिख रही जलधाराएं और चारों ओर फैली हरियाली लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। इससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending
- कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक
- शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत
- जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा
- मानसून की दस्तक से बदला बस्तर का मिजाज: अपने पूरे शबाब पर आया भारत का ‘नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात, पर्यटकों की उमड़ी भीड़
- वन मंत्री ने किया पौधरोपण, नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी
- कांकेर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश: चिकन मार्केट के पास से 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, नगद व ताश बरामद
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत


