खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले में वन महोत्सव के अवसर पर आज शुक्रवार काे वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज गोलावंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल पौधरोपण का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक यदि अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो छत्तीसगढ़ को और अधिक हराभरा एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन के माध्यम से प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों तक पौधे पहुंचाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक परिवार पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सके।
केदार कश्यप ने विद्यार्थियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भविष्य की पीढिय़ों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित जीवन प्रदान करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
Trending
- कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक
- शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत
- जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा
- मानसून की दस्तक से बदला बस्तर का मिजाज: अपने पूरे शबाब पर आया भारत का ‘नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात, पर्यटकों की उमड़ी भीड़
- वन मंत्री ने किया पौधरोपण, नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी
- कांकेर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश: चिकन मार्केट के पास से 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, नगद व ताश बरामद
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत


