खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी अब बीएसपी के अधिकारियों तक पहुंच गई है। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चोरी में संलिप्त आईएमएस-3 के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और एजीएम मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग पुलिस इस मामले में लगातार जांच को आगे बढ़ाते हुए एक-एक कर आरोपियों तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के जीएम हिमांशु भूषण मलिक (54) और एजीएम मनोज कुमार देवांगन (58) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अफसरों की मिलीभगत से ही पिछले 6 महीने से बीएसपी का स्क्रैप व्यवस्थित तरीके से चोरी कर बेचा जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार आरोपी फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी से लौह स्क्रैप चोरी कर उसे बाहर खपाते थे। 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए. के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान हाईवा वाहनों और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री भरी मिली। गोदाम मे बड़ी मात्रा में स्क्रैप रखाया था। जांच में पता चला कि आरोपी बीते 6 माह से इसी तरीके से चोरी कर रहे थे। मौके से लगभग 250 टन लौह सामग्री जब्त की गई। साथ ही स्क्रैप लोडिंग में लगे हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा और 5 मशीनें भी सीज की गईं। इन कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद 3 करोड़ 50 लाख की सम्पत्ति भी जप्त की जा चुकी है।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


