Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

    July 9, 2026

    गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
    • गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
    • सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
    • श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुंगेली: 12 जुलाई को कड़े पहरे में होगी सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे 1,096 अभ्यर्थी
    बिलासपुर

    मुंगेली: 12 जुलाई को कड़े पहरे में होगी सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे 1,096 अभ्यर्थी

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय रायपुर रोड, पीएम बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुंगेली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में जिले के 01 हजार 96 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा प्रत्येक अभ्यर्थी की प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी।
    कलेक्टर कुन्दन कुमार ने परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्र को परीक्षा का नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य जय मंगल सिंह ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
    अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
    परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों को कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि पहचान सत्यापन, मेटल डिटेक्टर से जांच एवं अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें। अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र, पारदर्शी बिना लेबल वाली पानी की बोतल, नीले अथवा काले बॉल पेन तथा आवश्यकता होने पर पासपोर्ट साइज फोटो ही साथ ला सकेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किसी भी प्रकार की घड़ी, आभूषण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में पूरी तरह निषिद्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना भी अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें तथा समय से परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग दें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सहायक कोषालय अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा को भावभीनी विदाई, नए सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र चंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत

    July 9, 2026

    जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

    July 9, 2026

    सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में ‘CM हेल्पलाइन 1076’ बना वरदान, मुंगेली के किसान को महज 4 घंटे में मिला खरीफ बीज

    July 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,367

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,330

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,253
    Don't Miss
    रायपुर

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

    By Khabar WorldJuly 9, 20260

    श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप…

    छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

    July 9, 2026

    गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा

    July 9, 2026

    सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

    July 9, 2026

    गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा

    July 9, 2026

    सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 9, 2026

    लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल

    July 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.