खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आधुनिक कृषि तकनीकों के बढ़ते उपयोग से प्रदेश का अन्नदाता आत्मविश्वास के साथ खरीफ खेती की तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों को खाद, बीज, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक कृषि संसाधनों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप किसानों को खेती की तैयारी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और वे निर्धारित समय पर बुआई कार्य प्रारंभ कर पा रहे हैं।
कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम भलपहरी के निवासी कृषक श्री फूल साय इसका प्रेरक उदाहरण हैं। लगभग तीन एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री फूल साय वर्षों से कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। वे बताते हैं कि इस वर्ष उन्हें आवश्यकता के अनुरूप खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री समय पर उपलब्ध हो गई, जिससे खेती की तैयारी बिना किसी कठिनाई के पूरी हो सकी।
उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब कृषि व्यवस्थाएं अधिक सुव्यवस्थित और किसान हितैषी हुई हैं। शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि प्रोत्साहन उपायों से किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर मिल रहे हैं, जिससे खेती करना पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ है।
श्री फूल साय ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपनी फसल में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग शुरू किया है। उनके अनुसार आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाना समय की आवश्यकता है। नैनो उर्वरकों से फसल को संतुलित पोषण मिलता है, लागत नियंत्रित रहती है तथा बेहतर उत्पादन की संभावनाएं बढ़ती हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि आदान सामग्री प्राप्त करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?
- सहायक कोषालय अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा को भावभीनी विदाई, नए सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र चंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत
- जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
- सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में ‘CM हेल्पलाइन 1076’ बना वरदान, मुंगेली के किसान को महज 4 घंटे में मिला खरीफ बीज
- सेवा-सेतु केंद्र से आसान हुई सरकारी सेवाएं- मनीष निर्मलकर का बना जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- मुंगेली: 12 जुलाई को कड़े पहरे में होगी सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे 1,096 अभ्यर्थी
- छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की खेती ने पकड़ी रफ्तार: 20 लाख हेक्टेयर से अधिक में बोनी पूरी, लक्ष्य का 41% हासिल
- छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : मंत्री राजेश अग्रवाल


