Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    November 21, 2026

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
    • किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
    • दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
    • उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
    • चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी
    बस्तर

    लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 9, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजापुर से सौरभ झा का ऐलान: लोकतंत्र, संविधान और बस्तर की अस्मिता की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी AAP”

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। आज आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी सौरभ झा ने बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2028 का छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, जल-जंगल-जमीन और छत्तीसगढ़ के अधिकारों की रक्षा करते हुए प्रदेश को एक ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प देना है।
    सौरभ झा ने कहा कि आज़ाद भारत के इतिहास में वर्ष 1975 का आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमलों में से एक माना जाता है। उस समय प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में डाला गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया। देश की जनता ने लोकतंत्र की ताकत से उस दौर को समाप्त किया।
    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भी देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी नेताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकारों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप बार-बार सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी राजनीतिक प्रतिशोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पार्टी न झुकी, न रुकी और न ही जनता के मुद्दों से पीछे हटी।
    उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने विपक्षी एकता और लोकतंत्र की रक्षा की भावना से व्यापक सहयोग का समर्थन किया था, लेकिन समय के साथ यह स्पष्ट हो गया कि केवल गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकता। जनता के बीच मजबूत, ईमानदार और संघर्षशील राजनीतिक विकल्प खड़ा करना ही सबसे प्रभावी रास्ता है। इसी संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और जनसंवाद के माध्यम से लगातार जनता के बीच पहुंच रही है। प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और सभी वरिष्ठ नेता लगातार विधानसभा स्तर पर दौरे कर रहे हैं।
    बैलाडीला डिपॉजिट-4 पर सरकार से जवाब मांगा
    सौरभ झा ने कहा कि बस्तर की बैलाडीला पर्वत श्रृंखला देश की महत्वपूर्ण लौह अयस्क संपदा है, लेकिन डिपॉजिट-4 में प्रस्तावित खनन को लेकर आदिवासी समाज की गंभीर आपत्तियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 16 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खनन की प्रक्रिया स्थानीय ग्राम सभाओं की वास्तविक सहमति के बिना आगे बढ़ाई जा रही है। यदि ग्राम सभा की सहमति फर्जी तरीके से ली गई है तो यह पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून और वन अधिकार अधिनियम की भावना के विपरीत है। आम आदमी पार्टी आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।
    बाघ तस्करी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाल ही में बाघ की खाल की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों से तीन बाघों की खाल और पैंगोलिन के शल्क बरामद होने की जानकारी सामने आई है तथा पांच बाघों के शिकार का दावा किया गया है। आरोपियों में महाराष्ट्र पुलिस का एक कांस्टेबल तथा एक होमगार्ड जवान भी शामिल बताया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि इस पूरे मामले की वर्तमान आधिकारिक स्थिति क्या है, क्या किसी संगठित गिरोह की भूमिका है और क्या वन प्रशासन की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही सरकार इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की अद्यतन गणना सार्वजनिक करे ताकि संरक्षण व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रहे।
    बीजापुर को नशा तस्करी का ट्रांजिट बनाने वालों पर कार्रवाई हो
    सौरभ झा ने कहा कि बीजापुर की सीमाएं महाराष्ट्र और तेलंगाना से जुड़ी होने के कारण यह क्षेत्र नशा तस्करों के लिए ट्रांजिट कॉरिडोर बनता जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए नशीली दवाओं, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।
    नक्सलमुक्ति के दावे के बाद आदिवासियों को न्याय मिले
    उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त घोषित किया है तो नक्सली होने के आरोप में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों के मामलों की तत्काल समीक्षा कर उन्हें न्याय दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गांवों में स्थापित अर्धसैनिक बलों के अस्थायी कैंप चरणबद्ध तरीके से हटाकर उन भवनों का उपयोग स्कूल, अस्पताल और अन्य जनहितकारी संस्थानों के रूप में किया जाए।
    बोधघाट परियोजना का विरोध जारी रहेगा
    सौरभ झा ने कहा कि बोधघाट परियोजना से लगभग 56 गांव पूरी तरह डूब क्षेत्र में आएंगे तथा 200 से अधिक गांव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र के अनेक गांव भी इससे प्रभावित होंगे। हजारों आदिवासी परिवारों का विस्थापन होगा, उनकी आजीविका, देवगुड़ियां, सांस्कृतिक विरासत, खेती और प्राकृतिक संसाधन प्रभावित होंगे।
    उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए ग्राम सभाओं की वास्तविक सहमति लेने के बजाय केवल कागजी प्रक्रिया पूरी की गई है।
    पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून और वन अधिकार अधिनियम का पूर्ण पालन किए बिना किसी भी परियोजना को लागू करना संविधान की भावना के विपरीत है। आम आदमी पार्टी बोधघाट परियोजना का वर्तमान स्वरूप में पुरजोर विरोध करती है और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
    अंत में सौरभ झा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित राजनीति से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़ की जनता अब ईमानदार, जवाबदेह और जनहितकारी विकल्प चाहती है। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा, आदिवासियों के अधिकार, युवाओं के भविष्य और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।
    प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू भवानी का बयान: डीलिस्टिंग का आम आदमी पार्टी ने किया विरोध
    आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू भवानी ने अनुसूचित जनजातियों की प्रस्तावित डीलिस्टिंग के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासी समाज मूलतः प्रकृति पूजक है। समय के साथ अनेक आदिवासी समुदायों ने ईसाई धर्म अपनाया है, जबकि अनेक परिवार हिंदू पूजा-पद्धति का भी पालन करते हैं। धार्मिक आस्था के आधार पर किसी आदिवासी की जनजातीय पहचान समाप्त नहीं हो सकती।
    उन्होंने कहा कि यदि धर्म परिवर्तन को आधार बनाकर डीलिस्टिंग की जाती है तो यह समानता और संविधान की भावना के विपरीत होगा। आम आदमी पार्टी का मानना है कि अनुसूचित जनजाति का दर्जा किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान नहीं, बल्कि उसकी सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है।
    बल्लू भवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा डीलिस्टिंग के माध्यम से आदिवासी समुदाय की संवैधानिक संख्या को कम करना चाहती है। यदि अनुसूचित जनजातियों की संख्या घटाई जाती है तो इसका सीधा प्रभाव पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों, आदिवासी अधिकारों, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आरक्षण तथा पेसा कानून और वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर पड़ेगा। आम आदमी पार्टी आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए डीलिस्टिंग का पुरजोर विरोध करती है और इस मुद्दे पर आदिवासी समाज के साथ एकजुटता से मजबूती से खड़ी रहेगी।
    प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान का बयान: बीजापुर से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ तक भ्रष्टाचार चरम पर
    आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि आज बीजापुर ही नहीं बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजापुर नगर पालिका में बिना विधिवत टेंडर प्रक्रिया अपनाए दुकानदारों से टैक्स की वसूली की जा रही है। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
    उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह उपेक्षित कर दिया है। बीजापुर सहित पूरे बस्तर अंचल में अनेक सरकारी स्कूल भवनों की कमी से जूझ रहे हैं, कई विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
    समीर खान ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक है। कहीं भवनों की छत से पानी टपक रहा है, कहीं आवश्यक लैब जांच की सुविधा नहीं है, तो कहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। अधिकांश सरकारी अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं, जिसके कारण बीजापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर इलाज के लिए जगदलपुर, रायपुर या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। आम आदमी पार्टी स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।
    प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू भवानी, जिला अध्यक्ष अनिल दुर्गम ,प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान बस्तर लोकसभा उपाध्यक्ष रोहित यालम ,सहदेव मुरला लोकसभा उपाध्यक्ष, कृष्णा बड़े ,सदाशिव यालम और भी कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

    November 21, 2026

    1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

    November 21, 2026

    माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा

    November 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    By Khabar WorldNovember 21, 20262

     खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन स्तर पर विस्तार करते हुए अन्य…

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    November 21, 2026

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 21, 2026

    धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी

    November 21, 2026

    दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान

    November 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.