खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लाई गई महिला कोतवाली थाने से फरार हो गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कम मच गया है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पुर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद के नाम शामिल हैं।
एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी की आरोपी महिला रेखा सोरी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ दिन पहले आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई। उस समय ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला की टीम बनाकर तलाश कर रहे हैं। आरोपी महिला पर अपराध दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तार की जायेगी।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


