खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलवाद के खात्में के बाद लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस और 53वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की संयुक्त टीम ने ग्राम एडसमेटा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटकों का डम्प बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी सहित बड़ी मात्रा में देशी हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलमुक्त घोषित क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने और नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वसनीय सूचना के आधार पर आज बुधवार को अडि़ंगपार कैंप से ग्राम एडसमेटा एवं आस-पास के जंगल क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान संचालित किया गया। यह अभियान नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुडिय़ा, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान संजय भारद्वाज के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट आजाद सिंह ने किया। संयुक्त टीम में आईटीबीपी के 34 जवान, नारायणपुर पुलिस का एक प्रतिनिधि और पांच सदस्यीय बम निरोधक दस्ता शामिल था।
सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के डम्प से 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी, एक स्थानीय स्तर पर निर्मित रॉकेट लॉन्चर, 16 देशी 51 मिमी मोर्टार राउंड, 5 देशी 84 मिमी रॉकेट लॉन्चर राउंड, 10 देशी 40एवं 46 मिमी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, .303 राइफल के 8 कारतूस तथा 4 सामरिक पाउच बरामद किए गए। बरामद प्रेशर कुकर आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। अभियान के बाद संयुक्त सुरक्षा दल सुरक्षित अडि़ंगपार कैंप लौट आया है। पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सर्चिंग एवं नक्सल विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


